- Hindi News
- नसं. भोपाल | नियमितीकरणकी मांग को लेकर नगर निगम के
नसं. भोपाल | नियमितीकरणकी मांग को लेकर नगर निगम के
नसं. भोपाल | नियमितीकरणकी मांग को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को सदर मंजिल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने जनसंपर्क ऑफिस और बिल्डिंग परमिशन शाखा भी बंद करवा दी। अफसरों के समझाने पर भी वे शांत नहीं हुए। बाद में पुलिस ने इन कर्मचारियों को वहां से खदेड़ा।
सोमवार सुबह 11 बजे 500 सफाई कर्मचारी सदर मंजिल पहुंचे। उन्होंने गेट पर ताला जड़ा और सड़क पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके चलते वहां ट्रैफिक जाम हो गया। आयुक्त तेजस्वी एस नायक की समझाइश पर भी जब कर्मचारी शांत नहीं हुए तो उन्होंने पुलिस बुलाने के आदेश दे दिए।
सफाई कर्मियों ने सदर मंजिल में लगाया ताला