सूने मकान से नगदी समेत तीन लाख की चोरी
नसं. भोपाल| शाहजहांनाबादइलाके में चोरों ने बेकरी व्यवसायी के एक सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे ढाई लाख रुपए और करीब पचास हजार रुपए के जेवर चोरी कर लिए। वारदात रविवार की शाम उस समय हुई, जब बेकरी व्यवसायी परिवार के साथ हमीदिया अस्पताल में अपने रिश्तेदार को देखने गए थे।
शाहजहांनाबाद पुलिस के मुताबिक सनराइज कॉलोनी, ईदगाह हिल्स निवासी 36 वर्षीय मुकेश वाधवानी का बेकरी का व्यवसाय है। मुकेश रविवार शाम अपनी प|ी और दो बच्चों के साथ हमीदिया अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे। घर वापसी में वे प्रभु नगर में रहने वाले अपने मामा शंभूलाल के यहां जाने वाले थे। तभी रात करीब दस बजे दूध वाले ने उन्हें फोन करके घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। जब वाधवानी घर पहुंचे तो देखा अलमारी में रखे पचास हजार रुपए कीमत के जेवर और ढाई लाख रुपए की नगदी गायब थी।