पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंगू : कूलरों के खस पेड नष्ट करेगा विभाग

डेंगू : कूलरों के खस पेड नष्ट करेगा विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल | राजधानीमें डेंगू समेत मौसमी और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों के घरों में रखे कूलरों के खस पेड भी नष्ट करवाएंगे। यह निर्णय गुरुवार को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कृष्ण की अध्यक्षता में डेंगू और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और उसके उपाय की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में 17 दिसंबर को इबोला का संक्रमण, उसकी जांच और रोकथाम के उपाय को लेकर कार्यशाला करने का निर्णय भी लिया गया।