- Hindi News
- बीई, एमसीए और बीफार्मेसी के फॉर्म 15 तक जमा होंगे
बीई, एमसीए और बीफार्मेसी के फॉर्म 15 तक जमा होंगे
भोपाल | आरजीपीवीके बीई तीसरे से आठवें सेमेस्टर तक के परीक्षा फॉर्म सामान्य फीस के साथ 15 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे। यह सुविधा बीई के उन छात्रों को दी गई है, जो ग्रेडिंग सिस्टम के तहत एग्जाम दे रहे हैं। वहीं बीफार्मेसी के तीसरे आठवें और एमसीए के तीसरे सेमेेस्टर के छात्र लेट फीस 500 रुपए के साथ 15 दिसंबर तक परीक्षा फाॅर्म जमा कर सकेंगे। यह सुविधा ग्रेडिंग और नॉन ग्रेडिंग दोनों की सिस्टम के तहत एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए है।