पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन में महिलाओं की मदद करेगा लेडी मोबाइल एप

ट्रेन में महिलाओं की मदद करेगा लेडी मोबाइल एप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | रेलवेने महिला यात्रियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने और उनकी मदद के लिए लेडी मोबाइल एप लॉन्च करने का निर्णय लिया है। कोई भी महिला यात्री मुसीबत में होने पर एप के जरिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ नजदीक के स्टेशन मास्टर तक घटना की सूचना पहुंचा सकेगी। रेल मंत्रालय के मुताबिक एप संभवत: अगले महीने तक लाॅन्च हो जाएगा। एंड्रायड प्लेटफॉर्म पर चलने वाला यह एप नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकेगा।