जेल प्रहरी परीक्षा में पूरक चालान पेश
व्यापमंद्वारा आयोजित जेल प्रहरी परीक्षा गड़बड़ी मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आठ आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को पूरक चालान पेश किया है।
सीजेएम पंकज सिंह माहेश्वरी की कोर्ट में पेश चालान में मामले से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और दस्तावेजों की कूटरचना का मामला बनाया गया है। पेश चालान में आरोपी प्रदीप सिंह रावत, विजय कुमार त्यागी, देवेंद्र गौर, बृजमोहन गौर, शिवकुमार, प्रदीप कुमार त्यागी, मुकेश कुमार रावत और नितिन उपाध्याय शामिल हैं।