- Hindi News
- आरक्षण में वार्ड गया तो अब दूसरे वार्डों पर नजर
आरक्षण में वार्ड गया तो अब दूसरे वार्डों पर नजर
नगर निगम चुनाव
नगरनिगम चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण होते ही अब पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने की दावेदारी जता रहे लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हालांकि आरक्षण में जिनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है, वे दूसरे वार्डों में अपनी संभावनाएं तलाश रहे हैं।
बुधवार को हुए वार्ड आरक्षण के बाद गुरुवार को दिनभर दावेदार चुनावी तैयारियों की रूपरेखा बनाने में व्यस्त रहे। वर्तमान पार्षद भी सदर मंजिल में नजर नहीं आए। एमआईसी सदस्य पंकज चौकसे, किशन सूर्यवंशी, नारायणसिंह पाल, कांग्रेस पार्षद मनीष यादव, शाहिद अली, अब्दुल शफीक आदि अब अपना वार्ड आरक्षित होने पर दूसरे वार्डों में चुनाव लड़ने की संभावनाएं देख रहे हैं।
बनते-बिगड़तेसमीकरण
एमआईसीसदस्य किशन सूर्यवंशी ने अपने वार्ड 28 से रिश्तेदारों को चुनाव लड़ाने से इंकार कर दिया है। ऐसे में यदि भाजपा उन्हंे वार्ड 27 से टिकट देती है तो ही वे चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस पार्षद गिरीश शर्मा ने वार्ड 66 में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। यह वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। ऐसे में उन्होंने वार्ड 65, 67 और 68 से दावेदारी जताई है।
^सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं की बैठक पहले ही कर चुके हैं। इसमें जो संभावित नाम आए हैं, अब उसे आरक्षण के हिसाब से देखेंगे। इसके बाद ही संभावित सूची तैयार करेंगे। पीसीशर्मा, जिलाध्यक्ष,कांग्रेस
^अभी नामों पर विचार नहीं किया है। फिलहाल सारा जोर सदस्यता अभियान आैर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का है। आलोकशर्मा, जिलाध्यक्ष,भाजपा