- Hindi News
- सेंट्रल में 20 और मिशनरी स्कूलों में 10 दिन की विंटर वेकेशन
सेंट्रल में 20 और मिशनरी स्कूलों में 10 दिन की विंटर वेकेशन
सेंट्रलबोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) से संबद्ध और सेंट्रल स्कूलों सहित सरकारी स्कूलों में विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है। सेंट्रल स्कूलों में जहां 20 दिन के शीतकालीन अवकाश बच्चों को मिलंेगे, वहीं मिशनरी स्कूलों में 10 दिन की छुट्टी रहेगी। भेल शिक्षा मंडल से संबंधित जवाहर, विक्रम आदि स्कूलों में भी 10 दिन का विंटर वेकेशन रहेगा।
इधर, स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित स्कूलों में 24 दिसंबर से 4 दिन का अवकाश रहेगा, लेकिन उसके बाद 28 दिसंबर को रविवार होने के कारण स्कूल 29 दिसंबर को ही खुलेंगे।
(सहोदय कॉम्प्लेक्स संगठन से संबद्ध अन्य मिशनरी स्कूलों में भी 23 दिसंबर से 1 जनवरी 2015 तक ही विंटर वेकेशन रहेगा।)
स्कूल का नाम कब से कब तक
सेंटजेवियर सीनियर सेकंडरी, भेल 21 से 28 दिसंबर सभी सेंट्रल स्कूल 23 दिसंबर से 11 जनवरी
कार्मल काॅन्वेंट स्कूल, भेल 23 दिसंबर से 1 जनवरी
कैंपियन स्कूल, अरेरा कॉलोनी 23 दिसंबर से 1 जनवरी
भेल शिक्षा मंडल के जवाहर अन्य स्कूल 23 दिसंबर से 1 जनवरी
सेंट जोसफ सीनियर सेकंडरी, ईदगाह हिल्स 23 दिसंबर से 1 जनवरी
सेंट जोसेफ्स को-एड, अरेरा कॉलोनी 24 दिसंबर से 1 जनवरी
सेंट मेरीज सीनियर सेकंडरी, तुलसी नगर 24 दिसंबर से 1 जनवरी
सभी सरकारी स्कूल 24 से 27 दिसंबर
सागर पब्लिक स्कूल 25 दिसंबर से 1 जनवरी
महर्षि विद्या मंदिर, रतनपुर केवल 25 दिसंबर
डीपीएस 25 दिसंबर से 1 जनवरी
आईपीएस, मिसरोद 29 दिसंबर से 3 जनवर