पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार पहली बार पारा 260 से नीचे

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार पहली बार पारा 260 से नीचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देरीसे सही, राजधानी सर्द मौसम की चपेट में आने लगी है। इसके चलते गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान इस दिसंबर में पहली बार सबसे कम 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 6 दिसंबर को 26.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था। यही नहीं, बुधवार के मुकाबले गुरुवार सुबह साढे़ 11 बजे तापमान छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह अभी तक 25 डिग्री से ज्यादा चल रहा था, लेकिन गुरुवार को 19.6 डिग्री सेल्सियस पर गया। जिससे लोगों को दोपहर में भी ठिठुरन हुई। वहीं, सूरज भी बादलों की ओट में छिपा रहा। धूप के लिए लोगों को दोपहर तक इंतजार करना पड़ा।

मौसम केंद्र के मुताबिक बादलों की वजह से गुरुवार को न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। यह 15 डिग्री दर्ज किया है, जो कि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। यह बुधवार को 12.4 डिग्री था। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। बुधवार को यह 28 डिग्री था।

दो-तीन दिन बाद और गिरावट के आसार

60

शाम

दोपहर

सुबह

राजधानी में दिसंबर के दूसरे हफ्ते से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाती है। ऐसे में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला जाता है। लेकिन इस बार अभी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया है। हालांकि मौसम विज्ञानी अगले हफ्ते से 10 डिग्री से नीचे तापमान रहने के आसार जता रहे हैं।

गुरुवार की सुबह धुंध से लिपटी हुई थी। ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपा रही थी। सुबह नौ बजे के बाद बादल छाए रहने से तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। दोपहर एक बजे के बाद कुछ बादल छटे तो फिर से तापमान में इजाफा होना शुरू हुआ। फिर भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री को छू नहीं पाया।

सहायक मौसम विज्ञानी मंगलेश रैक्वापर्ण ने बताया कि अरब सागर से रही नमी की वजह से राजधानी में बादल छा गए। इस वजह से बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन सुबह बादलों की वजह से धूप जमीन पर नहीं पड़ी साथ ही उत्तरी हवाओं ने भी दिन में तापमान को गिराने का काम किया।

इंतजार

असर

वजह

बादलों का असर, दोपहर तक छाया रहा हल्का धुंधलका

13.40

160

19.60

250

23.40

24.40

270

25.40

160

15.80

दिन तापमान

गुरुवार25.8

बुधवार 28

मंगलवार 28.8

सोमवार 27.7

रविवार 26.8

शनिवार 26.2