- Hindi News
- मैनिट : छह महीने के लिए फेकल्टी की भर्ती
मैनिट : छह महीने के लिए फेकल्टी की भर्ती
नसं. भोपाल। मौलानाआजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) अपने 13 विभागों के लिए एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। विभिन्न विभागों के कुल 109 खाली पदों के लिए यह प्रक्रिया 29 दिसंबर से शुरू होगी और 2 जनवरी तक चलेगी। संविदा आधार पर यह भर्ती केवल छह महीने के लिए की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों का कार्यकाल अगले साल जनवरी से जून तक रहेगा। फेकल्टी का चयन सीधे इंटरव्यू के माध्यम से होगा। डायरेक्टर प्रो. अप्पू कुट्टन के अनुसार प्राथमिकता पीएचडी उपाधि धारकों को दी जाएगी। पीएचडी होने की स्थिति में आवेदक का नेट या गेट क्वालिफाइड होना जरूरी होगा।
यह भर्ती आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, गणित, एमसीए, बायोइंफॉरमेटिक्स, फिजिक्स, केमेस्ट्री, मानविकी मैनेजमेंट विभाग के लिए की जा रही है। विभागों में सामान्य के 60, ओबीसी के 25, एससी के 14, एसटी के 9 और फिजिकली हैंडीकैप्ड का एक पद रिक्त है।