पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं, वार्ड कार्यालय में करें पता

वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं, वार्ड कार्यालय में करें पता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम चुनाव के लिए गुरुवार को प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही वार्ड कार्यालयों में दावे-आपत्तियों का सिलसिला शुरू हो गया। सभी वार्ड कार्यालयों में वोटर लिस्ट चस्पा की गई है। यहां आकर लोग वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के लिए दावा, आपत्ति 19 दिसम्बर तक की जा सकती है। पहले दिन वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 500 से ज्यादा आवेदन आए।

वार्डसीमा के बारे में भी मिलेगी जानकारी

सभीवार्ड कार्यालयों में परिसीमन के बाद वार्ड की नई सीमा की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। यदि किसी को वार्ड की भौगोलिक सीमा के संबंंध में जानकारी चाहिए है तो वह वार्ड कार्यालय से इस बारे में संपर्क कर सकता हैं। वार्ड कार्यालय में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन करवाने के आवेदन दिए जा सकेंगे। इसके लिए सभी वार्ड कार्यालयों में अलग-अलग फॅार्म उपलब्ध करवाए गए हैं।



















यह सभी फॉर्म निशुल्क मिलेंगे।

ड्यूटी से गैरहाजिर मिले कर्मचारी होंगे सस्पेंड

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के पहले दिन ही वार्ड क्रमांक 57 में गैरहाजिर मिले हाउसिंग बोर्ड के सहायक ग्रेड-3 बीआर पाल को सस्पेंड करने के आदेश जारी हुए हैं। एडीएम अक्षय सिंह ने बताया कि चुनाव के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गैरहाजिर मिलने वाले कर्मचारियों को सस्पेंड किया जाएगा।