- Hindi News
- हुक्का लाउंज में आने वाले 70 % ग्राहकों की उम्र 18 साल से कम
हुक्का लाउंज में आने वाले 70 % ग्राहकों की उम्र 18 साल से कम
राजधानीमें रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित होने वाले अधिकतर हुक्का लाउंज में हुक्का पीने के लिए रहे 70 फीसदी ग्राहक 18 साल से कम उम्र के हैं। यह खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की उस रिपोर्ट में हुआ है, जो हाईकोर्ट जबलपुर को भेजी गई है। रिपोर्ट में खाद्य अधिकारियों ने कम उम्र के छात्रों को हुक्का पीने की आदत से बचाने के लिए हुक्का लाउंज के संचालन पर लगी रोक को हटाए जाने की गुजारिश अदालत से की है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि कुछ हुक्का लाउंज संचालकों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इसमें लाउंज के संचालन पर लगी रोक को हटाने की मांग की गई है। इस पर कोर्ट ने उपसंचालक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को इस मामले में जवाब दाखिल करने को कहा था। इस पर खाद्य अधिकारियों ने रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे कई हुक्का लाउंज के निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर जवाब बनाकर कोर्ट को भेजा है। मामले पर अगली सुनवाई इस महीने के आखिरी में होगी। उल्लेखनीय है कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 13 हुक्का लाउंज हैं, जिनके संचालन पर फिलहाल धारा 144 के तहत रोक लगाई गई है।