पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत की कीमतें नियंत्रण से बाहर करने का मसौदा रुका

रेत की कीमतें नियंत्रण से बाहर करने का मसौदा रुका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेत की दरें सरकारी नियंत्रण से बाहर करने का मसौदा फिलहाल टल गया है। गुरुवार को मप्र खनिज निगम बोर्ड की मीटिंग में यह एजेंडा लाया गया था, जिसपर खनिज मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा के बाद ही निर्णय लेंगे। इस पर कुछ और होमवर्क करना पड़ेगा। खनिज निगम इस मसौदे के जरिए खदान स्थल पर प्रति घनमीटर भरी जाने वाली रेत की कीमतों पर से नियंत्रण हटाने जा रहा था। ऐसा होने की सूरत में मकान बनाना महंगा हो जाता।