िजपं अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण आज
भोपाल| जिलापंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण गुरुवार सुबह 11 बजे से कोलार रोड स्थित जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) ऑडिटोरियम में की जाएगी। इस दौरान राज्य की सभी 51 जिला पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग तथा सभी आरक्षित वर्गों में से 50 फीसदी स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।