- Hindi News
- डिप्लोमा छात्रों के लिए कैंपस ड्राइव मार्च में
डिप्लोमा छात्रों के लिए कैंपस ड्राइव मार्च में
भोपाल| डिप्लोमाकोर्स के छात्रों के लिए कंपनी टेक महिंद्रा बड़े पैमाने पर अगले साल मार्च के महीने में कैंपस ड्राइव का आयोजन करने जा रही है। इसमें पॉलीटेक्निक संस्थानों के छात्र भाग ले सकेंगे। कैंपस ड्राइव से पहले तकनीकी शिक्षा विभाग सभी पॉलीटेक्निक के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर के लिए 22 दिसंबर को अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित करने जा रहा है। यह प्रोग्राम भोपाल में होगा।