प्रभारी संचालक के खिलाफ प्रदर्शन
भोपाल| ओपनस्कूल काउंसिल के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर गुुरुवार को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंंडल परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की पांच सूत्रीय मांगों में से मुख्य मांग दस साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करना थी। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के बाद आयुक्त लोक शिक्षण डीडी अग्रवाल को ज्ञापन साैंपा। कर्मचारियाें ने परिषद के प्रभारी संचालक के व्यवहार को लेकर भी आयुक्त से शिकायत की।