पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थेवा आर्ट में प्रेजेंट की 200 डिजाइनर घड़ियां

थेवा आर्ट में प्रेजेंट की 200 डिजाइनर घड़ियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिट्‌टनमार्केट स्थित मृगनयनी एम्पोरियम में गुरुवार से \\\"थेवा आर्ट ज्वैलरी एक्जिबिशन\\\' की शुरुआत हुई। इसमें नीमच के जितेंद्र और राहुल सोनी ने ज्वैलरी आर्ट काे खूबसूरती के साथ प्रेजेंट किया है। उन्होंने बताया कि एक्जिबिशन में प्रदर्शित सभी ज्वैलरी बैल्जियम ग्लास पर गोल्ड की परत चढ़ाकर बनाई गई हैं। इस तरह की ज्वैलरी भारत में सिर्फ दो घरानों में तैयार की जाती है। इसकी शुरुआत राजस्थान और नीमच के पास स्थित एक छोटे से गांव में हुई थी। थेवा आर्ट को राहुल सोनी के पिता गणपत सोनी से खोजा था। आज भी इस आर्ट को पसंद किया जाता है। एक्जिबिशन में थेवा आर्ट से तैयार की गईं डिजाइनर घड़ियां प्रेजेंट की गई हैं। यहां 200 डिजाइनर घड़ियां और 150 वैरायटी के नैकलेस और ईयरिंग्स हैं। इनकी कीमत 3 हजार से 80 हजार रुपए तक है। एक्जिबिशन 21 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी।

art exhibition