पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संविदा शिक्षक के लिए राज्यपाल के बेटे ने लिए थे तीन लाख रुपए

संविदा शिक्षक के लिए राज्यपाल के बेटे ने लिए थे तीन लाख रुपए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनीतक फायदे के लिए पद का दुरपयोग किया

व्यावसायिकपरीक्षा मंडल (व्यापमं) की संविदा शाला शिक्षक वर्ग-तीन के लिए वर्ष 2011 में हुई भर्ती परीक्षा में पैसे लेकर गलत तरीके से उम्मीदवारों को पास कराने में राज्यपाल रामनरेश यादव के बेटे शैलेष यादव का नाम भी सामने आया है। इस मामले में आरोपी बनाए गए वीरपाल सिंह यादव ने अपने मित्र और बिचौलिए विजयपाल सिंह के माध्यम से शैलेष को तीन लाख रुपए देकर 10 उम्मीदवारों को पास करवाया था। यह खुलासा एसटीएफ द्वारा सोमवार को सीजेएम पंकज सिंह माहेश्वरी की अदालत में पेश किए गए पूरक चालान में हुआ है। चालान पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, उनके तत्कालीन ओएसडी ओपी शुक्ला, बिचौलिए अरुण यादव वीरपाल सिंह यादव के खिलाफ पेश किया है। इस दौरान ओपी शुक्ला अदालत में मौजूद थे। शेष| पेज 9 पर



उत्तरप्रदेशके मैनपुरी जिले के प्रहलादपुर गांव के रहने वाले वीरपाल सिंह यादव को एसटीएफ ने संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा में अवैध तरीके से अपनी बहन सुषमा सिंह सहित 10 उम्मीदवारों को पास कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उधर, इस संबंध में दैनिक भास्कर ने शैलेष यादव की प्रतिक्रिया लेने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर कई कॉल लगाए, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उधर राजभवन के अधिकारिक सूत्रों ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

अरुण यादव

वीरपालके कहने पर परीक्षा के दौरान अरविंद मिश्रा के साथ मिलकर 9 लोगों से 10.80 लाख रु. लिए। शैलेष को 3 लाख रु. देकर उनके माध्यम से व्यापमं के अफसरों से सेटिंग की। उन्हें 10 रोल नंबर दिए गए थे।

वीरपाल सिंह यादव

दलालवीरपाल सिंह यादव ने 9 परीक्षार्थियों को पास कराने के लिए प्रत्येक से 1 लाख 20 हजार रु. लिए थे। उसे कुल 10.80 लाख रु. मिले। शैलेष के माध्यम से परीक्षार्थियों के अंकों में फेरबदल कराया। अपनी बहन सुषमा सिंह का चयन करवा लिया।

ओपी शुक्ला

आरोपीओपी शुक्ला उर्फ ओमप्रकाश ने मंत्री के ओएसडी रहते हुए व्यापमं के अफसरों पर दबाव डाला। मंत्री से परीक्षार्थियों के नाम, रोल नंबर लेकर उन्हें पास कराया। इसके लिए लाखों रुपए भी लिए।

शैलेष यादव : नाम, रोल नंबर और रकम अफसरों तक पहुंचाई

आरोप : वीरपालसिंह ने अपने मित्र विजयपाल सिंह यादव की मदद से राज्यपाल के बेटे शैलेष यादव से बात की। शैलेष के माध्यम से सभी 10 उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और तीन लाख रुपए व्यापमं के अधिकारियों और कर्मचारियों को भिजवाए। सभी उम्मीदवारों के नंबर अनुचित तरीके से बढ़वाए।

सबूत: अरुणयादव, वीरपाल सिंह यादव और विजयपाल सिंह यादव ने एसटीएफ को दिए बयान में शैलेष के माध्यम से 10 उम्मीदवारों के नाम व्यापमं को भेजे जाने की बात कही है।

लक्ष्मीकांत शर्मा : कई परीक्षार्थियों को नंबर बढ़वाकर पास कराया

आरोप : कईपरीक्षार्थियों के नाम, रोल नंबर ओएसडी ओपी शुक्ला के माध्यम से व्यापमं के अधिकारियों तक पहुंचाए। व्यापमं के अफसरों ने फर्जी तरीके से अंक बढ़ाकर उन्हें परीक्षा में पास कर दिया।

सबूत: डीएफएसगांधीनगर ने नितिन महिंद्रा से जब्त हार्ड डिस्क के रिट्रीव डाटा की एक्सल शीट में परीक्षार्थियों के नाम रोल नंबर लक्ष्मीकांत शर्मा के नाम के साथ लिखे हुए है। पंकज त्रिवेदी ने भी खुलासा किया है कि ये नंबर लक्ष्मीकांत शर्मा के कार्यालय से मिले थे।