- Hindi News
- वकीलों की हड़ताल आज, खुद ले सकेंगे पेशी की तारीख
वकीलों की हड़ताल आज, खुद ले सकेंगे पेशी की तारीख
भोपाल | स्टेटबार काउंसिल के आह्वान पर मंगलवार को हड़ताल के चलते राजधानी के वकील भी अदालती कामकाज में हिस्सा नहीं लेंगे। जिला बार एसोसिएशन के सचिव दीपक खरे ने बताया कि सुनवाई के लिए पक्षकार स्वयं अपनी पेशी की तारीख ले सकते हैं।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुषमा खोसला ने भी इस संबंध में अदालतों को निर्देश जारी कर दिए हैं।