पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंसर के जरिए पता चलेगा ट्रेन की देरी का कारण

सेंसर के जरिए पता चलेगा ट्रेन की देरी का कारण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदिकोई ट्रेन लेट हुई या उसे निर्धारित रफ्तार से तेज चलाया गया तो अधिकारियों को तत्काल इस बात की जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए पश्चिम-मध्य रेलवे ने डाटा लॉगर मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम लगा दिया है। हर रेलवे स्टेशन पर स्थित पैनल रूम में यह जानकारियां इस सिस्टम के जरिए आसानी से मिल जाएंगी। इसके बाद रेल अधिकारी ट्रेन के स्टाफ से तत्काल संपर्क कर जरूरी सुधार करवा सकेंगे। यदि ट्रेन निर्धारित स्पीड से तेज चल रही है तो उसे कम करवाया जा सकेगा। होम सिग्नल से लेकर स्टेशन के आउटर पर ट्रेन कब से खड़ी है, जैसी जानकारियां भी मिल सकेंगी।