- Hindi News
- नए मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 16 को
नए मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 16 को
नवनिर्वाचितमहापौर आलोक शर्मा 16 फरवरी को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे आईएसबीटी में नगर निगम के नए परिषद हाल में होगा। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित सरकार के अन्य मंत्री और संगठन के नेता भी शामिल होंगे। महापौर के साथ सभी 85 पार्षद भी इसी दिन शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण के बाद 18 फरवरी को नगर निगम परिषद के अध्यक्ष का चुनाव होने की संभावना है। परिषद अध्यक्ष चुने जाने के बाद 25 फरवरी तक निगम परिषद की पहली बैठक बुलाई जाएगी। यह बैठक नगर निगम के बजट पर केंद्रित होगी। 85 सदस्यीय निगम परिषद में भाजपा के 55, कांग्रेस के 26 और 4 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में निगम परिषद का अध्यक्ष भाजपा का ही होगा।