पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माशिमं एडमिटकार्ड की गलतियों को 15 तक ठीक करा सकेंगे स्टूडेंट

माशिमं- एडमिटकार्ड की गलतियों को 15 तक ठीक करा सकेंगे स्टूडेंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | मप्रमाध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के प्रवेश-पत्र में संशोधन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। छात्र अब किसी भी कियोस्क के माध्यम से 15 फरवरी तक प्रवेश पत्र में विषय, माध्यम, नाम, माता-पिता के नाम, फोटो और जन्म तिथि की गलती सही करवा सकेंगे। इससे पहले मंडल ने संशोधन के लिए आखिरी तारीख 1 फरवरी तय की थी। मंडल सचिव शशांक मिश्र के अनुसार अधिक जानकारी के लिए छात्र वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं।