पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एंट्रेंस एग्जाम ऑनलाइनही मिलेंगे एक्सीलेंस मॉडल स्कूल के प्रवेश पत्र

एंट्रेंस एग्जाम- ऑनलाइनही मिलेंगे एक्सीलेंस मॉडल स्कूल के प्रवेश-पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल |प्रदेश केसभी एक्सीलेंस और मॉडल स्कूलों में दाखिले के लिए 15 फरवरी को होने वाली परीक्षा के प्रवेश-पत्र ऑनलाइन मिलना शुरू हो गए हैं। ये प्रवेश-पत्र www.vyapam.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश-पत्र एमपी ऑनलाइन के कियोस्क से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा के दौरान प्रवेश-पत्र के साथ छात्रों को फोटोयुक्त पहचान-पत्र भी साथ में लाना होगा।























इसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या प्राचार्य द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान-पत्र के बिना किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने की पात्रता नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन आवेदन, प्रवेश-पत्र, फोटोयुक्त पहचान-पत्र आदि की व्यवस्था पहली बार लागू की गई है।