- Hindi News
- एयरपोर्ट की जरूरत की पूरी बिजली पैदा करेगा सोलर प्लांट
एयरपोर्ट की जरूरत की पूरी बिजली पैदा करेगा सोलर प्लांट
राजाभोज एयरपोर्ट पर लगे सोलर प्लांट की क्षमता बढ़ाकर 2000 किलोवाट की जा रही है। इससे हर महीने उतनी बिजली बनाई जा सकेगी, जितनी एयरपोर्ट पर खपत होती है। हालांकि इस सोलर प्लांट में उत्पादित बिजली को जमा करने की सुविधा होने के कारण इसका उपयोग केवल दिन के समय हो सकेगा, जबकि बिजली की ज्यादा जरूरत रात के समय होती है।
एयरपोर्ट पर वर्तमान में सोलर प्लांट 100 किलोवाट का है। इससे प्रतिमाह औसतन 15 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। प्लांट की क्षमता बढ़ने के बाद प्रतिमाह औसतन 3 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन एयरपोर्ट पर होने लगेगा। एयरपोर्ट पर हर महीने कुल बिजली की खपत भी लगभग इतनी ही है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि यदि स्टोरेज बैंक बनाकर बिजली का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए तो एयरपोर्ट का बिजली का खर्च कम किया जा सकता है। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि अगले महीने तक प्लांट की क्षमता बढ़ाने का आदेश जारी होने की संभावना हैै।