- Hindi News
- आधार लिंक नहीं कराया तो 20 के बाद गैस सब्सिडी नहीं
आधार लिंक नहीं कराया तो 20 के बाद गैस सब्सिडी नहीं
अगरआप आधार कार्ड या फिर बैंक खाते के जरिए रसोई गैस की डायरेक्ट बेनीफिट फॉर एलपीजी (डीबीटीएल) से नहीं जुड़े हैं तो जल्दी करें। 20 फरवरी से आपको 14.2 किग्रा का गैस सिलेंडर 457 रुपए की बजाय 667 रुपए में खरीदना पड़ सकता है। सोमवार को तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कलेक्टर निशांत वरवड़े ने यह निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीबीटीएल से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई।
जिले के कुल 5.15 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं में से केवल 55 फीसदी यानी 2.88 लाख ही डीबीटीएल से जुड़े हैं। कलेक्टर ने तेल कंपनियों को हिदायत दी है कि वे 1 मार्च तक सभी ग्राहकों को डीबीटीएल से जोड़ लें। बैठक के दौरान तेल कंपनियों के अधिकारियों ने प्रस्ताव दिया कि 20 फरवरी तक इस योजना से नहीं जुड़ने वालों को बुकिंग कराने पर बाजार की दरों पर 14.2 किग्रा का रसोई गैस सिलेंडर दिया जाए। इस पर कलेक्टर ने कहा कि तेल कंपनियां इससे पहले हर ग्राहक तक यह संदेश पहुंचाएं कि डीबीटीएल से जुड़ने पर उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद भी अगर वे बैंक खाता नंबर वितरक को नहीं दें तो ग्राहक को गैस सिलेंडर दें।
20स्थानों पर बनेंगे आधार
इसहफ्ते से शहर में करीब 20 स्थानों पर आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने सोमवार को समीक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया। श्री वरवड़े ने बताया कि वे मंगलवार को इस विषय पर स्टेट रजिस्ट्रार (यूआईडी) मदन कुमार से चर्चा करेंगे।