- Hindi News
- नई ट्रेन भोपालमें हाल्ट लेकर जाएगी भगत की कोठी मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस
नई ट्रेन - भोपालमें हाल्ट लेकर जाएगी भगत की कोठी-मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस
भोपाल | भगतकी कोठी(राजस्थान)-मन्नारगुड़ी(तमिलनाडु) साप्ताहिक एक्सप्रेस भोपाल में हाल्ट लेकर जाएगी। ट्रेन नंबर 16863 भगत की कोठी-मन्नारगुड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रति शुक्रवार सुबह 10:05 भोपाल आएगी। जबकि ट्रेन नंबर 16864 मन्नारगुड़ी-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रति मंगलवार रात 10:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। सोमवार को मन्नारगुड़ी स्टेशन पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया।
ट्रेन नंबर 16863 भगत की कोठी-मन्नारगुड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रति गुरुवार दोपहर में 3:00 बजे भगत की कोठी स्टेशन से रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को सुबह 10:05 बजे भोपाल आएगी। यहां 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद यह गाड़ी रवाना होगी और तीसरे दिन शनिवार को शाम 6:00 बजे मन्नारगुड़ी स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 16864 मन्नारगुड़ी-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रति सोमवार सुबह 11:30 बजे मन्नारगुड़ी स्टेशन से रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को रात 10:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। यहां 5 मिनट का हाल्ट लेकर रवाना होगी और तीसरे दिन बुधवार को शाम 6:00 बजे भगत की कोठी स्टेशन पहुंचेगी।