- Hindi News
- फीस वृद्धि पर आईएचएम के छात्रों ने किया प्रदर्शन
फीस वृद्धि पर आईएचएम के छात्रों ने किया प्रदर्शन
इंस्टीट्यूटऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) में हॉस्टल के 250 छात्रों ने फीस वृद्धि के खिलाफ सोमवार को हड़ताल कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कक्षाओं का भी बहिष्कार करते हुए हॉस्टल में सुविधाओं की मांग भी की। आईएचएम ने मौजूदा शिक्षण सत्र में हॉस्टल की फीस में सालाना 8,800 रुपए की वृद्धि की है। थर्ड ईयर के छात्र हरीश सिंह ने बताया कि पहले छात्रों से हॉस्टल और मैस की फीस 29,200 रुपए ली जाती थी, इसे बढ़ाकर 38 हजार रुपए कर दिया है। संस्थान के प्रिंसिपल आनंद कुमार सिंह ने कहा कि हर साल 80 हजार रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मजबूरी में फीस बढ़ाई गई है।
आईएचएम के छात्र अपनी मांगों को लेकर संस्थान के सामने प्रदर्शन करते हुए।