भोपाल | आगामी11 फरवरी को बुधवार का दिन विभिन्न शुभ कार्यों खरीद-फरोख्त के लिए पंडितों ने खास माना है। इसकी वजह यह है कि इसी दिन बुध ग्रह रात 10:49 बजे मार्गी होगा। इसी तरह बुधवार और सप्तमी का योग स्वाति नक्षत्र का होना भी इस दिन की शुभता में बढ़ोतरी करेगा।