- Hindi News
- यूनिफाॅर्म में हो पार्किंग का कर्मचारी तो पैसे नहीं दें
यूनिफाॅर्म में हो पार्किंग का कर्मचारी तो पैसे नहीं दें
पार्किंगका कर्मचारी यदि यूनिफाॅर्म में हो, वह रसीद दे या ज्यादा रुपए मांगे तो आप उसे रुपए देने से सीधे इंकार कर सकते हैं। पार्किंग में तैनात कर्मचारी का यूनिफाॅर्म में होना जरूरी कर दिया गया है। यही नहीं, वह जितने रुपए की रसीद देगा, उतना ही शुल्क देना होगा। यदि वह मनमानी करने की कोशिश करे तो आप पार्किंग कंट्रोल रूम में शिकायत कर सकते हैं। शहर में यह व्यवस्था अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी।
नगर निगम ने शहर की पार्किंग व्यवस्था में बदलाव का खाका तैयार किया है। 18 फरवरी तक व्यवस्था शुरू हो जाएगी। निगम में इसके लिए अलग से पार्किंग सेल रहेगी। जबकि कंट्रोल रूम में हर शिकायत का ब्यौरा होगा। गलती पाए जाने पर पार्किंग ठेकेदार का ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। यदि पार्किंग में निगमकर्मी हुआ तो उसे सस्पेंड किया जाएगा।
हर पार्किंग स्थल के बोर्ड पर वहां तैनात कर्मचारी की फोटो और उसका मोबाइल नंबर चस्पा रहेगा। बोर्ड पर उस पार्किंग का पूरा नक्शा भी होगा। इससे यह जानने में सुविधा होगा कि पार्किंग का दायरा कहां तक है। इसके अलावा बोर्ड पर पार्किंग कंट्रोल रूम संबंधित अधिकारी का नंबर भी लिखा होगा। यदि पार्किंग में कुछ भी गलत दिखे तो लोग उस नंबर पर शिकायत कर सकेंगे।
^मैंने प्राइवेट गाड़ी से विजिट कर पार्किंग व्यवस्था देखी है। इसलिए निगम में एक अलग सेल बना रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत पार्किंग का कर्मचारी यदि यूनिफाॅर्म में नहीं मिले तो लोग पार्किंग शुल्क देने से इंकार कर सकेंगे। कंट्रोल रूम में आने वाली हर शिकायत पर कार्रवाई होगी।\\\'\\\' तेजस्वीनायक, कमिश्नर, नगर निगम