पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से राजधानी में 12वीं मौत

स्वाइन फ्लू से राजधानी में 12वीं मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेपी अस्पताल में रोजाना रहे बड़ी संख्या में मरीज

राजधानीमें स्वाइन फ्लू का प्रकोप कम ही नहीं हो रहा है। सोमवार को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव एक और मरीज की मौत हो गई। इससे शहर में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। सांई बाबा नगर निवासी मंशाराम 7 दिन से जेपी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सोमवार को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, हमीदिया और जेपी अस्पताल के डॉक्टर संदिग्ध मरीजों को सिर्फ टैमी फ्लू दवा देकर घर भेज रहे हैं। सोमवार को जब दैनिक भास्कर संवाददाता ने यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो हकीकत सामने आई। हालांकि यहां के अधीक्षक अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक होने का दावा कर रहे हैं।

जेपी अस्पताल में स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव आैर संदिग्ध मरीजों के लिए छह पलंगों का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां सभी पलंगों पर मरीज भर्ती थे। सोमवार को अस्पताल में स्वाइन फ्लू के 10 संदिग्ध मरीजों के सुआब के नमूने सी-कैटेगरी का मानकर लिए गए। डॉक्टरों ने इन सभी को टैमी फ्लू देकर घर भेज दिया। साथ ही परिजनों से दूरी बनाकर रखने को कहा। ऐसी ही स्थिति हमीदिया अस्पताल में देखने काे मिली। यहां भी स्वाइन फ्लू वार्ड में मरीजों को भर्ती करने के लिए पलंग खाली नहीं थे।

जेपी अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड के बाहर सोमवार को जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही।