पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमजोर मांग से सोना चांदी

कमजोर मांग से सोना-चांदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमजोर मांग से सोना-चांदी

और रुपया भी लुढ़के

शेयरबाजारों की गिरावट का असर, सोने-चांदी और रुपए में भी दिखा। नई दिल्ली में सोने में 410 रुपए (1.46%) की गिरावट रही। स्टैंडर्ड सोने की कीमत 27,590 रुपए प्रति दस ग्राम रही। चांदी 820 रुपए (2.14%) सस्ती होकर 37,530 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिकी। रुपया भी गिरावट से अछूता नहीं रहा। एक डॉलर के सामने 48 पैसे (0.78%) के नुकसान के साथ 62.17 प्रति डॉलर के स्तर पर गया। यह रुपए का करीब चार हफ्ते का न्यूनतम स्तर है। आने वाले दिनों में इसके दाम एक सीमित दायरे में कारोबार करते दिख सकते हैं। भोपाल में बाजार स्थिर रहा।