- Hindi News
- आईटी पार्क और स्मार्ट सिटी के लिए देना बैंक देगा कर्ज
आईटी पार्क और स्मार्ट सिटी के लिए देना बैंक देगा कर्ज
देनाबैंक भोपाल के आईटी पार्क में आने वाले छोटे और मझौले उद्यमों को कर्ज देगा। वह इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार के साथ एक करार चाहता है। प्रस्तावित पांच स्मार्ट सिटी में भी सक्रिय भागीदारी निभाने की संभावनाएं तलाश रही है। यह बात बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सीएमडी अश्वनी कुमार ने कही। वे यहां बैंक की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
कुमार ने कहा कि बैंक छोटे उद्यमों के विकास पर खासतौर पर फोकस कर रहा है। बैंक की हर शाखा एक करोड़ रुपए तक के एसएमई लोन बिना किसी गारंटी के देने के लिए अधिकृत है। प्रदेश में तेजी से नए उद्यम रहे हंै। यहां अच्छे कारोबार की संभावनाएं बन रही हैं।