पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मप्र का अर्धशतक

मप्र का अर्धशतक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीपिका का ‘गोल्डन डबल’

तिरुवनंतपुरम | स्टारतीरंदाज दीपिका कुमारी ने 35वें नेशनल गेम्स में सोमवार को दो स्वर्ण पदकों पर निशाना साधा। जबकि गत चैंपियन सेना ने इसी दिन इन खेलों में अपना स्वर्णिम अर्धशतक पूरा किया। सेना 50 स्वर्ण, 16 रजत और 15 कांस्य सहित कुल 81 पदक जीतकर तालिका में चोटी पर कायम है। महाराष्ट्र (27 स्वर्ण, कुल 93 पदक) दूसरे और हरियाणा (27 स्वर्ण, कुल 52 पदक) तीसरे स्थान पर हैं। झारखंड ने सोमवार को तीरंदाजी में दांव पर लगे तीन में से दो स्वर्ण जीत लिए। दीपिका ने मिक्स्ड डबल्स के अलावा रिकर्व टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता। मिक्स्ड डबल्स में उन्होंने जयंत तालुकदार की जोड़ी के साथ मिलकर मणिपुर की लैशराम बोम्बायला देवी और सनाथोम्बा सिंह थियम को हराया। रिकर्व स्पर्धा में दीपिका, लक्ष्मी रानी और रीना कुमारी की तिकड़ी ने स्वर्ण जीता।

जैशने मीट रिकाॅर्ड के साथ जीता 5000 मी. का स्वर्ण : केरलकी ओपी जैशा ने महिलाओं की 5000 मी. दौड़ का स्वर्ण 15 मिनट 30 सेकंड के नए मीट रिकाॅर्ड के साथ जीता। उन्होंने महाराष्ट्र की कविता राव का 15.54 मिनट का पिछला रिकाॅर्ड तोड़ा।

महाराष्ट्र की ललिता बाबर ने रजत और स्वाति ने कांस्य जीता।

साजनलामा ने वुशू में जीता स्वर्ण : वुशू(ताउलू) में सेना के साजन लामा ने 9.03 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। मणिपुर के पुंशिबा मायेंगालम्बम ने रजत और झारखंड के दीपक बहादुर ने कांस्य जीता। महिला वर्ग का स्वर्ण मणिपुर की एल सानातोम्बी देवी और मध्य प्रदेश की रीता देवी को संयुक्त रूप से मिला। दोनों के 9.56 अंक रहे। मध्य प्रदेश की साक्षी वैद्य ने रजत और झारखंड की मिनी मुंडा ने कांस्य जीता।







लक्ष्मणन ने 5000 मी. में बनाया नया मीट रिकाॅर्ड :

सेना के धावक जी. लक्ष्मणन ने पुरुषों की 5000 मी. दौड़ में 13 मिनट 50.05 सेकंड का समय लेकर सोना अपने नाम किया। उन्होंने केरल के सोजी मैथ्यू का 14 मिनट 11.99 सेकंड का पिछला रिकाॅर्ड तोड़ा। महाराष्ट्र के मोहम्मद यूनुस ने रजत और सेना के मान सिंह ने कांस्य जीता।

पदक जीतने के बाद (बाएं से) रीना कुमारी, लक्ष्मी रानी और दीिपका कुमारी।

राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल

सर्विसेज51 16 17 84

महाराष्ट्र 27 40 30 97

हरियाणा 27 18 7 52

केरल 19 16 26 61

पंजाब 14 20 19 53

मध्य प्रदेश 13 13 24 50

तमिलनाडु 10 7 14 31

गुजरात 10 3 5 18

मणिपुर 9 10 10 29

असम 6 4 8 18

झारखंड 6 2 7 15

कर्नाटक 5 14 16 35

तेलंगाना 5 7 4 16

आंध्र प्रदेश 5 3 6 14

त्रिपुरा 5 0 0 5

िदल्ली 4 8 19 31

उत्तरप्रदेश 3 33 21 47

प. बंगाल 3 11 29 43