पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल दोनों वर्गों में जीता

भोपाल दोनों वर्गों में जीता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरजीपीवीराज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में भोपाल ने दोनों वर्गों में विजयी शुरुआत की है। लक्ष्मीनारायण कॉलेज आॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में खेली जा रही प्रतियोगिता में इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा और भोपाल नोडल की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ एलएनसीटी ग्रुप के चेयरमैन जयनारायण चौकसे ने ओएसडी अशोक राय की उपस्थिति में किया।

आयोजन प्रमुख पंकज जैन के अनुसार भोपाल ने पुरुष वर्ग के मुकाबले में जबलपुर को 10-2 से पराजित किया। इसमें सजल कुमार ने शानदार शूट किया। वहीं महिला वर्ग में भोपाल ने उज्जैन को 8-2 से पराजित किया। इसमें कृष्णा ताले और प्रेरणा ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में एसएटीआई ने रीवा को 4-1 से पराजित किया।

प्रतियोगिता में निसारउल्ला, सोनाली राय, प्रियंका गुप्ता रैफरी की भूमिका निभा रही हैं।