मुजम्मिल चैंपियन आफ चैंपियन
भोपाल के मुजम्मिल आष्टा में आयोजित 50 हजार रुपए की ईनामी राशि वाली बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में चैंपियन आफ चैंपियन बने। जबकि समीर खान बेस्ट पोजर चुने गए। प्रतियोगिता के टॉप टेन खिलाड़ी इस प्रकार रहे- मुजम्मिल पवार, समीर खान, आनंद मिंज,शाहबाज खान, मो नफीज, सिकंदर खान, फैजान खान, राजेंद्र , अकरम मंसूर और राहुल राय। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भोपाल बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ताबिश खान और मुमताज अली ने प्रसन्नता व्यक्त की है।