कुछ इलाकों में आज हो सकती है बूंदाबांदी
भोपाल | शहरके कुछ इलाकों में बुधवार को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश के आसपास ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से बादल छा रहे हैं।
मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे। इसके बाद दिनभर सूरज लुका-छिपी करता रहा। मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की तुलना में एक डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी ईआर चिंतलू ने बताया कि सौराष्ट्र और कच्छ के पास मध्य महाराष्ट्र में ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण मौसम बदल रहा है।