- Hindi News
- चार हाउसिंग सोसायटी में रजिस्ट्री पर रोक
चार हाउसिंग सोसायटी में रजिस्ट्री पर रोक
रोहित,पंचसेवा, लावण्य गुरुकुल और अग्रोहा गृह निर्माण सहकारी समिति में हुई गड़बड़ियों के बाद सहकारिता विभाग ने इन सोसायटियों में अगले आदेश तक रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है। सहकारिता विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि इन सोसायटियों के संचालक मंडल का कोई सदस्य आपसे प्लॉट का सौदा कर रहा है तो सतर्क रहने की जरूरत है। इन सोसायटियों में संचालक मंडल द्वारा कराई गई रजिस्ट्री पूरी तरह अवैध होगी।
सहकारिता उपायुक्त आरएस विश्वकर्मा ने बताया कि पंजीयन विभाग को पत्र लिखकर यह जानकारी दी गई है कि इन सोसायटियों में विभाग की मंजूरी के बिना कोई भी रजिस्ट्री की जाए। यदि किसी सदस्य को इन सोसायटियों में प्लॉट आवंटित हुआ है तो वह पहले सहकारिता उपायुक्त कार्यालय से संपर्क करे। दस्तावेजों की जांच में यदि आवंटन सही हुआ, तभी रजिस्ट्री की अनुमति दी जाएगी। विश्वकर्मा ने बताया कि इन तीनों सोसायटी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां मिलने के बाद संचालक मंडल को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य सोसायटी में हुई गड़बड़ियों की भी जांच चल रही है। इन सोसायटियों के संचालक मंडल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की भी सिफारिश विभाग द्वारा की गई है।