- Hindi News
- रेलवे अबआप ऑनलाइन पता कर सकेंगे पार्सल की लोकेशन
रेलवे- अबआप ऑनलाइन पता कर सकेंगे पार्सल की लोकेशन
भोपाल |आपका पार्सलबुक करने के बाद कहां तक पहुंचा है, अब इसकी जानकारी ऑनलाइन मिलेगी। रेलवे ने ऑनलाइन पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) शुरू कर दिया है। भोपाल स्टेशन से बुक होने वाले पार्सल की लोकेशन 3 मार्च से ऑनलाइन देखी जा सकेगी। रेलवे अफसरों के मुताबिक पार्सल बुक करते वक्त जो रसीद दी जाएगी, उस पर एक कोड दिया जाएगा। इस कोड को रेलवे की वेबसाइट पर दिए जाने वाले पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम लिंक पर डालना होगा। कोड डालने पर पार्सल की लोकेशन सामने जाएगी।