- Hindi News
- पासपोर्ट का पुलिस वेरिफिकेशन अब तीन दिन में, सभी थाने सर्वर से लिंक
पासपोर्ट का पुलिस वेरिफिकेशन अब तीन दिन में, सभी थाने सर्वर से लिंक
भोपाल | पासपोर्टके लिए पुलिस वेरिफिकेशन अब तीन दिन में हो सकेगा। इसके लिए पुलिस की जिला विशेष शाखा (डीएसबी) के सर्वर से शहर के सभी थानों को लिंक कर दिया गया है। अब आवेदक को बार-बार थाने जाकर यह पता करने की जरूरत नहीं है कि उसका पीसीएफ (पर्सनल पर्टीक्यूलर फाॅर्म) थाने में पहुंचा या नहीं। नई व्यवस्था के तहत पासपोर्ट की प्रोसेसिंग के बाद पीसीएफ विशेष शाखा में डाउनलोड हो जाता है और उसे संबंधित थाने से लिंक कर दिया जाता है। थाना स्तर पर वेरिफिकेशन के बाद पीसीएफ में पूरी जानकारी अपलोड कर दी जाती है। यह जानकारी डीएसबी पासपोर्ट कार्यालय को भेज देता है। वेरिफिकेशन की सॉफ्ट कॉपी मिल जाने से पासपोर्ट प्रिंटिंग की प्रोसेस शुरू हो जाती है।