पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल| टीआईटीग्रुप

भोपाल| टीआईटीग्रुप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| आईईएसकॉलेज के छात्रों की टीम ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलूर के रोबोहंट-2015 प्रतियोगिता के फिनाले में पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता दो राउंड में विभाजित थी, जिसमें पहला राउंड भारत के विभिन्न नोडल केंद्रों पर आयोजित हुआ। प्रथम राउंड के पश्चात प्रत्येक नोडल सेंटर से तीन टीमों का सलेक्शन किया गयाइन सभी 27 नोडल की टीमो का फाइनल आईआईएससी बैंगलोर में आयोजित किया गया। आईईएस कॉलेज के मैकेनिकल ब्रांच के 4 सेमेस्टर के राहुल कुमार राय, देवेंद्र कुमार शर्मा एवं विकास सिंह
भोपाल| टीआईटीग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा उड़ान-2015 कार्यक्रम का आयोजन 12वीं कक्षा में अध्ययनरत एवं विगत वर्ष 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों के लिए किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों का भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना था। इसी प्रकार संस्था द्वारा छात्रों को ऑनलाईन एवं ऑफलाईन आईआईटी/जेईई परीक्षाओं के प्रारूपानुसार तैयार विशेष परीक्षा में सम्मिलित कराया जा रहा है। संस्था द्वारा इस दौरान विभिन्न रोमांचकारी एवं मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के लगभग 740 छात्रों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर टीआईटी के संचालक (एकेडमिक) डॉ. अनुराग चौबे ने छात्रों को अपने करियर को चुनने और जेईई परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। टीआईटी के संचालक डॉ. भूपेन्द्र वर्मा ने जानकारी दी करियर के आयामों में तकनीकी शिक्षा का क्या महत्व है।