- Hindi News
- मप्र ने लगाई सोने की झड़ी 5 स्वर्ण पदक और जीते
मप्र ने लगाई सोने की झड़ी 5 स्वर्ण पदक और जीते
मप्रने 35वें नेशनल गेम्स में मंगलवार को सोने की झड़ी लगा दी। उसने पांच स्वर्ण पदक जीते। इसमें तीन स्वर्ण कयाकिंग-केनोइंग से तथा एक-एक स्वर्ण एथलेटिक्स और वूशु से आया। इनाचो देवी ने सी-1 में, अंजुल नामदेव ने वूशु मंे, एथलीट अंकित शर्मा ने लंबी कूद में, एम अरुणा, सुशीला चानू, सोनिया देवी और ननाओ ने के-4 100 मीटर में तथा इनोचा देवी और कीर्ति केवट ने सी-2 500 मीटर में स्वर्ण दिलाए। एक कांस्य पदक कयाकिंग-केनोइंग की सी-4 में मिला।
मप्र अब तक तक 18 स्वर्ण, 13 रजत और 25 कांस्य सहित कुल 56 पदक जीत चुका है। वह छठवें स्थान से एक पायदान ऊपर गया है। मप्र से ऊपर अब सर्विसेस, महाराष्ट्र, हरियाणा और केरल और हैं। मप्र के लिए आज पहला स्वर्ण इनाचो देवी ने सी-1 500 मीटर में जीता। वूशु में अंजुल नामदेव ने दिन का दूसरा स्वर्ण दिलाया।
अंकितने बनाया नया रिकॉर्ड : देरशाम प्रदेश स्टार एथलीट अंकित शर्मा ने रिकार्ड 8.04 मीटर की लंबी छलांग लगाकर मप्र के लिए सोना जीता। यह एक नया रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड 7.79 मीटर का था। यह दूरी उन्होंने चौथी कूद में यह दूरी नापी। उन्होंने तीसरी कूद में ही 7.96 मीटर की दूरी नाप ली थी, जो स्वर्ण की आस जगा गई थी। इसके बाद चौथा स्वर्ण फिर कयाकिंग केनोइंग से आया। यह स्वर्ण के-4 100 मीटर में अरुणा देवी, सुशीला चानू, सोनिया देवी और ननाओं देवी की चाैकड़ी ने जीता। दिन का खेल समाप्त होते-होते प्रदेश की झोली में एक ओर साेना आया।जब सी-2 500 मीटर में इनोचा देवी और कीर्ति केवट ने बेहतरीन प्रदर्श करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया। 5 स्वर्ण के अलावा एक कांस्य भी मप्र के खाते में आया।
मिजोरम ने पंजाब को हराकर जीता फुटबाॅल का स्वर्ण
मिजोरमने पंजाब को 1-0 से हराकर 35वें नेशनल गेम्स में पुरुष फुटबाॅल का स्वर्ण पदक जीत लिया है। मिजोरम के लिए एकमात्र गोल इमेनुएल लालथाजुआला ने 83वें मिनट में कप्तान डेविड लालरिनमुआना की काॅर्नर किक पर दागा। मिजोरम ने ग्रुप चरण में भी पंजाब को 2-0 से हराया था। महाराष्ट्र ने गोवा को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता।
उधर, सेना और ओडिशा ने पुरुष हाॅकी प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेना ने सेमीफाइनल में झारखंड को 5-1 से धो दिया। जबकि ओडिशा ने निर्धारित समय तक 3-3 की बराबरी के बाद हरियाणा को ‘सडन डेथ’ में मात दी। महिला वर्ग का फाइनल पंजाब और हरियाणा के बीच होगा। पंजाब ने सेमीफाइनल में ओडिशा को 3-0 से हराया। हरियाणा ने झारखंड को सडन डेथ में मात दी। दोनों टीमें निर्धारित समय तक 1-1 से बराबर थीं।
अंकित लंबी कूद इवेंट में छलांग लगाते हुए। उन्होंने 8.04 मीटर की छलांग लगाई।
राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल
सर्विसेज55 16 19 90
हरियाणा 28 20 11 59
महाराष्ट्र 27 40 33 100
केरल 21 23 28 72
मध्य प्रदेश 18 13 25 56
पंजाब 15 23 19 57
मणिपुर 13 11 13 37
तमिलनाडु 11 9 14 34
गुजरात 10 4 5 19
राज्यस्वर्ण रजत कांस्य कुल
तेलंगाना6 7 5 18
असम 6 4 8 18
झारखंड 6 2 7 15
कर्नाटक 5 14 17 36
आंध्र प्रदेश 5 3 6 14
त्रिपुरा 5 0 0 5
उत्तरप्रदेश 4 24 22 50
िदल्ली 4 8 20 32
ओिडशा 4 3 1 8