पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलएनसीटी नेटबाल में चैंपियन

एलएनसीटी नेटबाल में चैंपियन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | एलएनसीटीने एसएटीआई को 12-6 से हराकर आरजीपीवी राज्य स्तरीय नेटबाल चैंपियनशिप के महिला वर्ग का खिताब जीत लिया। लक्ष्मीनारायण कालेज आॅफ टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल में एलएनसीटी की कप्तान कृष्णा ताले ने सर्वाधिक शूट कर अपनी टीम को 10 अंक दिलाए, जबकि शिल्पा टिकी और आकांक्षा रघुवंशी का भी खेल अच्छा रहा। वहीं एसएटीआई के लिए सुष्मिता थापा एवं प्रेरणा ने अंक जुटाए। आयोजन सचिव पंकज जैन के अनुसार इस प्रतियोगिता से विश्वविद्यालय की नेटबाल टीम का चयन किया जाएगा, जो कि अन्नामलाई यूनिवर्सिटी चिदंबरम द्वारा आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबाल चैंपियनशिप में भाग लेगी।