पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एम्स में कल से 24x7 इलाज

एम्स में कल से 24x7 इलाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 15 सितंबर से रात में भी मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। अब यहां 24x7 अस्पताल शुरू होने जा रहा है। हालांकि डॉक्टरों की कमी के चलते अभी गंभीर बीमारी वाले मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। साथ ही मेजर ऑपरेशन भी नहीं होंगे।

पिछले महीने शुरू हुए डे-केयर अस्पताल में रोजाना औसतन चार से पांच मरीजों को भर्ती किया जा रहा है, जिन्हें शाम को छुट्टी दे जाती है। एम्स के डायरेक्टर डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि अब अस्पताल में पर्याप्त संख्या में पैरा-मेडिकल स्टाफ और नर्स की भर्ती हो गई है। इसी वजह से रात में भी अस्पताल खुला रहेगा। बुधवार से 100 बिस्तरों वाला अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि एम्स का काम चार साल पिछड़ने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था।

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगा 100 िबस्तर वाला अस्पताल।

45 से अधिक पैथोलॉजी टेस्ट

अस्पतालमें पैथोलॉजी से संबंधित तमाम जांचे हो सकेंगी। इसके अलावा माइक्रोबायलॉजी से संबंधित बैक्टीरियोलॉजी, वायरल सीरियाेलॉजी, फंगल कल्चर अन्य जांचे बेहद न्यूनतम शुल्क पर होंगी। इसके अतिरिक्त अल्टासोनोग्राफी की सुविधा भी मिलेगी।

संस्थान के 100 बिस्तर के अस्पताल में फिलहाल मेडिसिन सर्जरी, डेंटिस्ट्री, स्त्री रोग, ऑर्थोपेडिक, न्यूरोलॉजी और फिजियोथैरेपी डिपार्टमेंट में मरीजों को भर्ती किया जाएगा। न्यूरोलॉजी में स्लीप क्लीनिक, मिर्गी, न्यूरोटिक डिसऑर्डर का इलाज मिलेगा। इसके अलावा हड्‌डी रोग विभाग में सामान्य फ्रेक्चर के छोटे ऑपरेशन हो सकेंगे।

154 एकड़में फैला है परिसर

518करोड़रुपए अनुमानित लागत

18विभागचल रहे हैं फिलहाल

वर्ष 2008 में एम्स भोपाल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस दौरान 2010 में अस्पताल का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। हालांकि कई बार नई डेडलाइन तय की गई, लेकिन अभी तक यह पूरा नहीं हो पाया। अब 25 दिसंबर से बड़े पैमाने पर अस्पताल शुरू करने का दावा है। इधर भुवनेश्वर, पटना, जोधपुर, रायपुर के अस्पताल सालभर पहले शुरू हो चुके हैं।

15 अगस्त2003 : भोपाल में एम्स बनाने की घोषणा की गई।

20जनवरी2004 : इसकी आधारशिला रखी।

2008:संस्थान के भवन का निर्माण शुरू।

9अगस्त2010 : केंद्र सरकार ने भोपाल में संस्थान के तौर पर मान्यता दी।

15अगस्त2012 : मेडिकल कॉलेज के पहले बैच