पीएमटी काउंसलिंग : 20 सीटें आवंटित
भोपाल. गांधीमेडिकल कॉलेज में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की खाली सीटों को भरने चल रही तीसरे चरण की काउंसलिंग में शनिवार को एससी वर्ग के 20 छात्रों को सीटें आवंटित की गई। बावजूद सरकारी कॉलेजों में अभी भी एससी और एसटी वर्ग के छात्रों की 100 से ज्यादा सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने सोमवार को एससी और एसटी वर्ग के छात्रों की काउंसलिंग होगी। बावजूद इसकी सीटें खाली रहने पर इन सीटों के लिए दूसरे वर्ग के छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। इसकी पुष्टि यूजी काउंसलिंग कमेटी के प्रमुख डॉ. एनएम श्रीवास्तव ने की है।