पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कनेक्शन में अटक गया माॅडर्न डेयरी प्लांट

बिजली कनेक्शन में अटक गया माॅडर्न डेयरी प्लांट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीके लाेगों को पैकेट में गाय के दूध के लिए फिलहाल एक महीने और इंतजार करना पड़ेगा। इसकी वजह केरवा डेम रोड स्थित मदर बुल फार्म में बनी मॉडर्न डेयरी में बिजली कनेक्शन होना है। इसके चलते मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम ने डेयरी की शुरूआत 1 नंवबर तक के लिए टाल दी है। इसकी पुष्टि निगम के एमडी डॉ. एचबीएस भदौरिया ने की है।

एकअक्टूबर से होनी थी डेयरी की शुरुआत

डॉ.भदौरिया ने बताया कि डेयरी को 1 अक्टूबर से शुरू करना तय हुआ था, लेकिन प्लांट को बिजली देने के लिए कंपनी, पावर स्टेशन नहीं बना सकी है। बिजली कंपनी ने पावर स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया है। जो इस महीने के आखिरी में पूरा होगा। इसके बाद अक्टूबर में डेयरी में लगाई गई मशीनों का ट्रायल किया जाएगा। ताकि डेयरी की शुरूआत के बाद दूध की पैकिंग और सप्लाई में प्लांट कर्मचारियों को परेशानी हो। डॉ. भदौरिया के मुताबिक डेयरी में मिल्क पैकिंग मशीन के इंस्टालेशन की शुरूआत अगले हफ्ते होगी। डेयरी में विभिन्न नस्लों की 115 गाय हैं। इनसे रोजाना 400 लीटर दूध मिल रहा है। उन्होंने बताया कि डेयरी फार्म की शुरूआत से पहले दूध का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। इसके लिए फार्म में गायों की संख्या बढ़ाई जा रही है। डॉ. भदौरिया ने बताया कि डेयरी फॉर्म में देशी नस्ल की गायों की संख्या बढ़ाने के लिए हरियाणा, पंजाब और चंबल संभाग से गायें खरीदी जाएंगी।