पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैसे हुए मेिडकल में एडमिशन

कैसे हुए मेिडकल में एडमिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसटीएफने पीएमटी गड़बड़ी के सरगना डॉ. जगदीश सागर के दलाल गंगाराम पिपलिया के तीन बेटों के पीएमटी पास करने की भी जांच शुरू कर दी है। उसके बेटों ने सत्र 2010 आैर 2011 में अलग-अलग मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था। आरोप है कि गंगाराम ने पीएमटी-2013 में 300 से ज्यादा, जबकि पीएमटी-2012 में 200 उम्मीदवार डॉ. सागर तक पहुंचाए थे। सागर का दलाल गंगाराम 16 सितंबर तक एसटीएफ की रिमांड पर है।

एसटीएफ के मुताबिक गंगाराम धार, बड़वानी, खरगोन, रतलाम, झाबुआ आदि क्षेत्रों में सक्रिय था। वह इन जिलों में पीएमटी के उम्मीदवारों की तलाश करता था। इसके बाद उन्हें सागर तक पहुंचाता था। गंगाराम के बेटे भोपाल के गांधी मेडिकल एवं चिरायु मेडिकल काॅलेज आैर इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे हैं। एसटीएफ अब तीनों बेटों के पीएमटी पास करने आैर मेडिकल कालेज में हुए दाखिले की जांच भी कर रहा है। रिमांड पर चल रहा गंगाराम खुद को निर्दोष बताकर जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।









आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

गंगाराम पिपलिया

गंगाराम के बेटों की जांच शुरू

पीएमटी में गड़बड़ी