पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को एडमिशन के टिप्स देंगे प्राचार्य

छात्रों को एडमिशन के टिप्स देंगे प्राचार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में एक्सीलेंस स्कूलों के प्राचार्य अब अपने छात्रों को आईआईटी और आईआईएम में एडमिशन के लिए टिप्स देंगे। इसके लिए प्राचार्यों को बुधवार से एक पखवाड़े की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें लीडरशिप से लेकर टाइम-मैनेजमेंट और तनाव प्रबंधन पॉजिटिव थिंकिंग जैसे टॉपिक भी शामिल किए गए हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय के असिस्टेंट डायरेक्टर पीके सिंह ने बताया कि यह ट्रेनिंग प्रशासन अकादमी में दी जाएगी। श्री सिंह के अनुसार प्राचार्य अपने विद्यार्थियों को योग पॉजिटिव एटीट्यूड की ट्रेनिंग भी देंगे।