पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नमी की कमी से िफलहाल तेज बारिश की उम्मीद नहीं

नमी की कमी से िफलहाल तेज बारिश की उम्मीद नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीमें एक हफ्ते से बादल तो छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी तो रही है, लेकिन इसकी मात्रा काफी कम है। इसी वजह से बारिश नहीं हो रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी शहर में तेज बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

सितंबर के शुरूआती हफ्ते में पानी बरसने के बाद बरसात थमी हुई है और तभी से शहर में बादल छाए हुए हैं। मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कोई भी सिस्टम भोपाल की ओर नहीं आया है। इसी वजह से बारिश नहीं हो रही है। सिर्फ नमी आने से ही बादल छाए हुए हैं।

2014 7.30

20130.23

20124.17

20115.19

20106.66

200912.58