पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैकेज के बजाए रिसर्च की ओर ध्यान दें छात्र : डॉ. पांडे

पैकेज के बजाए रिसर्च की ओर ध्यान दें छात्र : डॉ. पांडे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल. कॉलेजसे डिग्री लेकर निकलते ही छात्र सीधे पैकेज की बात करने लगते हैं। छात्रों की रुचि अब रिसर्च एंड डेवलपमेंट से घटने लगी है। छात्रों को रिसर्च की ओर आकर्षित करने की जरूरत है। यह कहना है मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमेन डॉ. अखिलेश पांडे का। वे शनिवार को इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हॉयर एजुकेशन में ‘एनालिटिकल इंस्ट्रूमेंटेशन एंड फूड एनालिसिस’ विषय पर आयाेजित कार्यशाला के समापन अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को प्राचीन विज्ञान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह कार्यशाला संस्थान के फूड साइंस एंड क्वालिटी कंट्रोल विभाग में केमेस्ट्री डिपार्टमेंट और मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के सहयोग से आयोजित की गई।







इस दौरान छात्रों को फूड एनालिसिस के बारे में तकनीकी जानकारियां दी गई। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. उषा कहोल के अनुसार कार्यशाला में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।