अखिलेश बृजेंद्र पर 5-5 हजार का इनाम
भोपाल. एमपीपीएससी की मुख्य परीक्षा के पेपर लीक करने के मामले में फरार अखिलेश पांडे और बृजेंद्र पांडे पर एसटीएफ ने पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया है। एसटीएफ की टीम दो महीने से उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन वे हाथ नहीं रहे हैं। एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अपने परिवार के साथ भूमिगत हो गए हैं।
अखिलेश और बृजेंद्र ने ही एमपी पीएससी की मुख्य परीक्षा के पेपर प्रिंटिंग प्रेस से हासिल कर इन्हें 65 आरोपियों को बेचा था। उन्होंने इसके बदले एक-एक उम्मीदवार से 20 से 25 लाख रुपए की रकम ली थी। आरोप है कि दोनों ने एमपी पीएससी के अलावा राजस्थान, हरियाणा और अन्य राज्यों की पीएससी परीक्षाओं के पेपर भी लीक किए थे।
एसटीएफ इस मामले में हफ्ते भर पहले चालान भी पेश कर चुकी है। अब इन्हीं दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों के नाम सामने पाएंगे।